जया पार्वती व्रत : जानिए पूजन-अर्चन और कथा
प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी के दिन विशेष व्रत किया जाता है। जिसे जया-पार्वती व्रत अथवा विजया-पार्वती व्रत के नाम से जाना जाता है। य ह मालवा क्षेत्र का लोकप्रिय पर्व है और बहुत कुछ गणगौर, हरतालिका, मंगला गौरी और सौभाग्य सुंदरी व्रत की तरह है। इस व्रत से माता पार्वती को प्रसन्न किया जाता है।
पौराणिक पुराणों के अनुसार यह व्रत स्त्रियों द्वारा किया जाता है। माना जाता है कि यह व्रत करने से स्त्रियों को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत का रहस्य भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को बताया था।
कहीं इसे सिेर्फ एक दिन और कहीं इसे 5 दिन तक मनाया जाता है। बालू रेत का हाथी बना कर उन पर 5 प्रकार के फल, फूल और प्रसाद चढ़ाए जाते हैं।आइए जानें कैसे करें व्रत पूजन
* आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें।
* तत्पश्चात व्रत का संकल्प करके माता पार्वती का स्मरण करें।
* घर के मंदिर में शिव-पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
फिर शिव-पार्वती को कुंमकुंम, शतपत्र, कस्तूरी, अष्टगंध और फूल चढ़ाकर पूजा करें।
* तत्श्चात ऋतु फल तथा नारियल, अनार व अन्य सामग्री अर्पित करें।
* अब विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन करें।
* माता पार्वती का स्मरण करके स्तुति करें।
* फिर मां पार्वती का ध्यान धरकर सुख-सौभाग्य और गृहशांति के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करके अपने द्वारा हुई गलतियों की क्षमा मांगे।
* तत्पश्चात कथा श्रवण करें, कथा के बाद आरती करके पूजन को संपन्न करें।
* अब ब्राह्मण को भोजन करवाएं और इच्छानुसार दक्षिणा देकर उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें। अग र बालू रेत का हाथी बनाया है तो रात्रि जागरण के पश्चात उसे नदी या जलाशय में विसर्जित करें।जया-पार्वती व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार किसी समय कौडिन्य नगर में वामन नाम का एक योग्य ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी का नाम सत्या था। उनके घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उनके यहां संतान नहीं होने से वे बहुत दुखी रहते थे।
एक दिन नारद जी उनके घर पधारें। उन्होंने नारद की खूब सेवा की और अपनी समस्या का समाधान पूछा।
तब नारद ने उन्हें बताया कि तुम्हारे नगर के बाहर जो वन है, उसके दक्षिणी भाग में बिल्व वृक्ष के नीचे भगवान शिव माता पार्वती के साथ लिंगरूप में विराजित हैं। उनकी पूजा करने से तुम्हारी मनोकामना अवश्य ही पूरी होगी।
तब ब्राह्मण दंपत्ति ने उस शिवलिंग की ढूंढ़कर उसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस प्रकार पूजा करने का क्रम चलता रहा और पांच वर्ष बीत गए।
एक दिन जब वह ब्राह्मण पूजन के लिए फूल तोड़ रहा था तभी उसे सांप ने काट लिया और वह वहीं जंगल में ही गिर गया। ब्राह्मण जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे ढूंढने आई। पति को इस हालत में देख वह रोने लगी और वन देवता व माता पार्वती को स्मरण किया।
ब्राह्मणी की पुकार सुनकर वन देवता और मां पार्वती चली आईं और ब्राह्मण के मुख में अमृत डाल दिया, जिससे ब्राह्मण उठ बैठा।
तब ब्राह्मण दंपत्ति ने माता पार्वती का पूजन किया। माता पार्वती ने उनकी पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें वर मांगने के लिए कहा। तब दोनों ने संतान प्राप्ति की इच्छा व्यक्त की, तब माता पार्वती ने उन्हें विजया पार्वती व्रत करने की बात कहीं।
आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी के दिन उस ब्राह्मण दंपत्ति ने विधिपूर्वक माता पार्वती का यह व्रत किया, जिससे उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। इस दिन व्रत करने वालों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है तथा उनका अखंड स
- गोरी त्रैलोक्य मोहन मंत्र साधनाParvati Mantra Sadhana त्रैलोक्यमोहन गौरी प्रयोगः ॥ त्रैलोक्यमोहन गौरी मन्त्र साधना – मंत्र सिद्ध यंत्र माला स्थापना करके मंत्र जाप करें| माया (हीं), उसके अन्त में ‘नमः’ पद, फिर ‘ब्रह्म श्री राजिते राजपूजिते जय’, फिर ‘विजये गौरि गान्धारि’, फिर … Continue reading गोरी त्रैलोक्य मोहन मंत्र साधना
- पार्वती कथायह है माता पार्वती की जन्म कथापुराणों में बताया गया है कि एक बार सती अपने पिता प्रजापति दक्ष की ओर से आयोजित यज्ञ में शामिल होने गई थीं। वहां उनके पिता ने शिव के बारे में बहुत अपशब्द … Continue reading पार्वती कथा
- पार्वती मंत्र साधनामाता पार्वती का स्वरूपपुराणों के अनुसार माता पार्वती का मुख उज्ज्वल और तेजमय है। गौर वर्ण होने के कारण इन्हें माता गौरी भी कहा जाता है। इनके आठ हाथों में त्रिशूल, पास, अंकुशा, शंख, चक्र, तलवार, कमल विद्यमान हैं। … Continue reading पार्वती मंत्र साधना
- पार्वती स्तुतिपार्वती स्तुति: ब्रह्मादय ऊचु: त्वं माता जगतां पितापि च हर: सर्वे इमे बालका-स्तस्मात्त्वच्छिशुभावत: सुरगणे नास्त्येव ते सम्भ्रम:। मातस्त्वं शिवसुन्दरि त्रिजगतां लज्जास्वरूपा यत-स्तस्मात्त्वं जय देवि रक्ष धरणीं गौरि प्रसीदस्व न:।।1।। त्वमात्मा त्वं ब्रह्म त्रिगुणरहितं विश्वजननि स्वयं भूत्वा योषित्पुरुषविषयाहो जगति च। … Continue reading पार्वती स्तुति
- जया पार्वती व्रत पूजा कथाजया पार्वती व्रत : जानिए पूजन-अर्चन और कथा प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी के दिन विशेष व्रत किया जाता है। जिसे जया-पार्वती व्रत अथवा विजया-पार्वती व्रत के नाम से जाना जाता है। य ह मालवा क्षेत्र का लोकप्रिय पर्व है … Continue reading जया पार्वती व्रत पूजा कथा
- पार्वती हवन यज्ञपार्वती हवन यज्ञ तर्पण
- पार्वती चालीसाश्री पार्वती चालीसा ।।दोहा।। जय गिरि तनये दक्षजे शंभु प्रिये गुणखानि । गणपति जननी पार्वती अम्बे ! शक्ति ! भवानि ।। ।।चौपाई।। ब्रह्मा भेद न तुम्हरो पावे । पंच बदन नित तुमको ध्यावे ।। षड्मुख कहि न सकत यश … Continue reading पार्वती चालीसा
- पार्वती दुर्गा कवचदेवी कवच का महत्व | आपके चारों ओर नकारात्मकता को खत्म करने के लिए एक शक्तिशाली मंत्रो का संग्रह देवी कवच के रूप में है। यह किसी भी बुरी आत्माओं से रक्षा करने में एक कवच के रूप में … Continue reading पार्वती दुर्गा कवच
- पार्वती आरतीमाता पार्वती जी की आरती जय पार्वती माता जय पार्वती माता ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता। जय पार्वती माता जय पार्वती माता। अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता … Continue reading पार्वती आरती
- Parvati DeviParvati Devi
- पार्वती देवीParvati Devi Hawan🔥Service Online हवन यज्ञ सर्विस No.– Hawan हवन यज्ञ 1 Hawan Service Pujan Yagna 2 Kundalini Awakening Hawan Kundalini All Chakra Activation 3- Apsara Pujan Hawan अप्सरा मंत्र साधना हवन यज्ञ 4- NavGraha Pujan Hawan नवग्रह शान्ति … Continue reading पार्वती देवी





